उम्र के साथ नाक बंद हो जाती हैHealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:58

नाक बंद होने की समस्या सर्दी और गर्मी दोनों ही मौसम हो सकती है। इसका कारण सामान्य एलर्जी से लेकर साइनस में इंफ्केशन या नाक की हड्डी टूटना आदि हो सकते हैं। नाक बंद यानी जाम होने के कारण आपको अनेक परेशानियां जैसे की नाक में सूजन, गले में खराश सांस लेने में तकलीफ, सर्दी, खांसी और बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है।


बंद नाक के कारण

नाक बंद यानी जाम होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें एलर्जी या सामान्य संक्रमण के कारण नाक के उत्तक (टिशू) में सूजन आना या द्रव भर जाना शामिल है। अधिकतर मामलों में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नहीं होता है। हालाँकि, यह देखा गया है कि ज्यादातर मामलों में साइनस क्षेत्र में इंफेक्शन इसका मुख्य कारण होता है।

इन सबके अलावा, बंद नाक के कारणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:

इंफेक्शन या एलर्जी होना
पराग ज्वर से ग्रसित होना
नाक की हड्डी टेढ़ी होना
नेजल पॉलिप्स की शिकायत होना
रसायन पदार्थों के संपर्क में आना
क्रोनिक साइनस की शिकायत होना
वातावरण में उपस्थित कणों के संर्पक में आना

साथ ही, कभी-कभी गर्भवती महिलाओं में भी बंद नाक की शिकायत हो सकती है। गर्भवती महिला के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होने पर रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है जिसके कारण नाक बंद यानी जाम हो सकता है।
बंद नाक के लक्षण

नाक बंद होने पर आप खुद में नाक जाम होने के साथ-साथ दूसरे भी लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं जैसे कि:

खांसी होना
गले में खराश होना
नाक में सूजन होना
सांस लेने में तकलीफ होना
कभी-कभी नाक से पानी आना
सांस फूलने जैसा महसूस करना

इंफेक्शन यानी संक्रमण के कारण नाक बंद होने पर आप निम्न लक्षणों को अनुभव कर सकते हैं:

जुखाम होना
बुखार होना
सर में दर्द होना
दांत में दर्द होना
सांस से बदबू आना
थकान महसूस करना
कमजोरी की शिकायत होना

हालाँकि, ये लक्षण सामान्य कारणों से नाक बंद होने के कारण भी हो सकते हैं। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर जांच की मदद से नाक बंद होने के सटीक कारण की पुष्टि कर सकते हैं।
बंद नाक का इलाज

बंद नाक का इलाज उसके कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। इस समस्या का उपचार करने के लिए डॉक्टर कुछ विशेष टैबलेट और सीरप निर्धारित कर सकते हैं। हालाँकि, नाक बंद होने का कारण संक्रमण, नाक की हड्डी टूटने आदि पर डॉक्टर सर्जरी या दूसरे प्रकार के उपचार की सहायता ले सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info